उमरिया जिले की ग्राम पंचायत धमनी के ग्राम करही में प्राथमिक शाला भवन गिराए जाने के एक साल बाद भी नया भवन नहीं बन पाया है।इसके चलते छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र नए प्राथमिक शाला भवन के निर्माण की मांग