अम्ब: अंब में फाइनेंस कंपनी में ₹12.30 लाख का गोल्ड घोटाला, ब्रांच हेड सहित 13 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस जांच शुरू
अंब की एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में सोने की हेराफेरी और फर्जी गिरवी खातों के जरिए धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। कंपनी के चंडीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है। ब्रांच हेड सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। करीब ₹12.30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। डीएसपी वसुधा सूद ने शुक्रवार शाम 6 बजे मामले की पुष्टि की है।