सोनारायठाढ़ी: माघी दुर्गा पूजा: चोवा मड़वा दुर्गा मंदिर पूजा समिति का पुनर्गठन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव का चयन
बैजूकुरा पंचायत क्षेत्र के माघी दुर्गा पूजा चौवा मड़वा दुर्गा मंदिर पूजा समिति का पुनर्गठन की बैठक विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सर्व सम्मति से अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मुकुट सिंह,सचिव प्रमुख राउत,कोषाध्यक्ष शंकर राउत सहित 25 कार्यकारी सदस्यों का सर्व समिति से चयन किया गया। मंदिर विकास मेला संचालन पर विचार विमर्श किया गया।