शुजालपुर: श्रुत पंचमी पर निकली मां जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा
श्रुत पंचमी पर्व के अवसर पर जैन समाज द्वारा मां जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह आयोजन पूज्य श्रमण मुनि श्री 108 संस्कार सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 कमलसागर जी के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।