फतेेहपुर: दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। 45 वर्षीय देशराज सिंह ने लखनऊ के लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, कछुवाहनपुरवा निवासी देशराज सिंह अपनी बहू की दवा लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।