सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास बुधवार सुबह सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिर गया। हादसे में चालक, क्लीनर और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने क्रेन और कटर मशीन की मदद से 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे और जांच शुरू की।