कटनी नगर: रेल एसपी जबलपुर सुंदर सिंह कनेश ने रेलवे आउटर्स और स्टेशनों का किया निरीक्षण,रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश
जबलपुर रेल एसपी सुंदर सिंह कनेश गुरुवार को कटनी दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने रेलवे आउटर्स के साथ मुख्य रेलवे स्टेशन, कटनी साउथ स्टेशन और मुड़वारा स्टेशन पहुँच यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस बल संयुक्त रूप से समय-समय पर मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने गुरुवार दोपहर 3 बजे इस संबंध में जानकारी दी।