मुज़फ्फरनगर: मल्हपूरा निवासी पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विदेश में फंसे बेटे को इंडिया लाने की लगाई गुहार
मल्हूपुरा निवासी पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर बेटे को विदेश से सकुशल इंडिया लाने की गुहार लगाई। जिस पर पीड़ित मां ने बताया कि उसके बेटे को जावेद एवं शोहब के द्वारा सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी लगने के नाम पर भेज दिया गया था और उनसे लगभग ₹300000 भी उनके द्वारा ले लिए गए हैं। जिस पर उसके बेटे से सऊदी अरब में ऊंट चराने का कार्य कराया जा रहा है।