खैरथल: खैरथल पुलिस ने अवैध पिस्टल एवं दो जिंदा करतू सहित लुटेरे को किया गिरफ्तार
खैरथल पुलिस ने अवैध पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस के साथ एक खतरनाक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 5:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आवेश उर्फ अवेज खान बागोर किशनगढ़ बास का रहने वाला है। आरोपी थाना कोतवाली अलवर में लूट की एक वारदात में वांछित था। उसके खिलाफ पहले भी लूट संबंधी संगीन धारा में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछता जारी है।