मांझी: वट सावित्री पर्व पर रामघाट में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की लंबी उम्र की कामना की
Manjhi, Saran | May 16, 2026 मांझी के रामघाट पर शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे वट सावित्री पर्व के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । महिलाओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना की । इसके बाद वट वृक्ष की चारों ओर धागा लपेटकर अपने पति की लंबी उम्र, सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।