जिला प्रशासन द्वारा गठित गरुड़ दल ने सोमवार दोपहर 1 बजे जबलपुर स्थित गौरैया रैनबसेरा रिसॉर्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान यहां की किचन से एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिली जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया साथ ही रिसॉर्ट के डीप फ्रीजर में लगभग दो दिन पुरानी दाल मखनी भी मिली जिसके नमूने परीक्षण के लिये भेजे गए हैं।