रविवार की दोपहर लगभग 3बजे मौना गांव में हुए क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच में मौना टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । वहीं फकुली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपना 9 विकेट गवा कर मात्र 155 रन बना सका । इसके जवाब में मौना की टीम ने 11ओवर 4 बॉल में अपना 4 विकेट गवा कर 156 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।