चक्रधरपुर के पोड़ाहाट मिनी स्टेडियम परिसर में रविवार को पश्चिमी सिंहभूम कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रेडिंग सेरेमनी आयोजित हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 130 प्रशिक्षु कराटेकारों को कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।