मेरठ: मेरठ में नवजात की मौत:परिजन बोले-डॉक्टरों ने गलत इलाज किया; स्टाफ के साथ की मारपीट
Meerut, Meerut | Dec 4, 2024 मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित सरस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। विरोध करने पर अस्पताल के स्टाफ ने पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद परिवार ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।