मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में महिला को कार सवार ससुराल वालों ने की अगवा करने की कोशिश महिला ने पुलिस से की शिकायत
Meerut, Meerut | Dec 3, 2024 लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी के समीप से स्कूटी से जा रही महिला को कार सवारों ने अगवा करने का प्रयास किया। महिला काफी दूर तक घिसटी चली गयी। शोर की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई। भीड़ को देख कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस चौकी को भनक तक नहीं लगी। पीड़िता ने कार सवार के खिलाफ शिकायत की जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।