मेरठ: मेरठ में गैस गीजर से जला स्पोर्ट्स व्यापारी:50 परसेंट झुलसा; गीजर में हुआ था फॉल्ट, हॉस्पिटल में एडमिट
Meerut, Meerut | Dec 3, 2024 मेरठ में एक व्यापारी गैस गीजर से निकलने वाली जहरीली गैस से बेहोश हो गया। सर्दी शुरू होते ही मार्केट में गैस और इलेक्ट्रिक गीजर की डिमांड बढ़ जाती हैं। लेकिन गीजर के उपयोग का अधूरा प्रशिक्षण होने की वजह से हादसे होते रहते हैं। पूर्व में इन हादसों में कई लोगों की जान तक चली गई हैं। उसके बावजूद भी एलपीजी से संचालित होने वाले गैस गीजर का उपयोग जारी है।