माकड़ी: ढोंढरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने किया कीटनाशक का सेवन,कारण अज्ञात,फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
जिले के ग्राम ढोंढरा गांव निवासी 22 वर्षीय युवती छबीला नाग ने रविवार की शाम घर मे रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया है । परिजनों को जब युवती के द्वारा कीटनाशक सेवन की जानकारी लगी तो उनके द्वारा युवती को उपचार हेतु तत्काल फरसगाँव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है । युवती के द्वारा कीटनाशक सेवन करने का कारण अज्ञात है। फिलहाल युवती का उपचार जारी है ।