सोमवार की शाम 5:00 के करीब पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसवारा के अजय पटेल ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने प्राण घातक हमला किया, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।