सूरतगढ़ सर्किल के राजियासर पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर हमला करने के आरोप में दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से रविवार रात इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर उदयपुर गोदारान क्षेत्र निवासी मेहरदीन ने परिवाद दिया है। जिसमें दो जनों पर धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।