बालोद: राजहरा सेंट्रल गैरेज से दो ट्रक गायब, खदान मजदूर संघ ने बीएसपी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया
Balod, Balod | Nov 11, 2025 भिलाई से संबद्ध खदान मजदूर संघ ने बीएसपी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि सेंट्रल गैरेज राजहरा से दो ट्रक टाटा 1210 मॉडल क्रमांक CG07 ZC 3169 और CG07 ZC 3170 रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं।