बदायूं: बदायूं के धर्मपुर गांव में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का राष्ट्रभक्ति व सेवा भाव के पाठ से हुआ शुभारंभ
Budaun, Budaun | Dec 22, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सोमवार 4 बजे के आसपास आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव के पाठ से हुआ। बच्चों को विकास के साथ सामाजिक दायित्व, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया। पहले ही दिन बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।