ईसागढ़: ईसागढ़ के शंकरपुर गौशाला में बदहाली, तड़पकर मर रहीं गायें, वीडियो वायरल
ईशागढ़ ब्लॉक के शंकरपुर स्थित गौशाला का एक दर्दनाक वीडियो मंगलवार दोपहर करीब एक बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई गायें तड़प-तड़प कर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। आरोप है कि गौशाला पर रसूखदार लोगों का कब्जा है और अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गौमाताओं की इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कौन है।