भभुआ शहर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गिरते तापमान के बीच आम लोगों को राहत के लिए नगर परिषद भभुआ की ओर से शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर अलाव जलाए गए हैं। नगर परिषद सभापति ने शुक्रवार की शाम बताया ठंड को लेकर के अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।