गगरेट: ऊना रोड़ पर नाला उफान पर, नकड़ोह में घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी, भारी नुकसान
Gagret, Una | Jul 6, 2025 गगरेट में रविवार सुबह 7 बजे हुई भारी बारिश से ऊना रोड़ पर नाला उफान पर था जिसके चलते वार्ड 2 में नाले का पानी रिहायशी इलाके में घुस गया। वहीं नकड़ोह में नवीन ठाकुर का घर बारिश के पानी से जलमग्न हो गया। घर में रखा सारा सामान पानी की भेंट चढ़ गया। बारिश का पानी दुकानों और पशुशाला में भी घुस गया। पानी की उचित निकासी न होने के चलते लोगों को काफी नुकसान हुआ है।