अरवल: सच्चाई मठिया पर अवैध महुआ शराब बरामद, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज
Arwal, Arwal | Jun 27, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 12 लीटर महुआ शराब बरामद की है। गुप्त सूचना पर कुर्था थाना पुलिस और एटीएलएफ टीम ने सचई मठिया स्थित सरकारी जमीन पर छापेमारी की। झाड़ियों और कचरे के ढेर में छिपाकर रखी हरे एवं सफेद प्लास्टिक बोतलों से शराब बरामद हुई।