भोरंज: भोरंज में 296 एकल नारियों के बच्चों को इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का मिला लाभ
महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की उपमंडल स्तरीय समितियों की संयुक्त समीक्षा बैठक शनिवार को एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें उक्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि विधवा, परित्यक्ता और अन्य एकल नारियों के बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई इंदिरा गांधी