जमुई: लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर जमुई उत्पाद विभाग की टीम ने शहर में फ्लैग मार्च कर शराब बंदी का दिया संदेश,किया जागरूक
Jamui, Jamui | Mar 23, 2024 समाहर्ता के निर्देश पर अगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर शुक्रवार की शाम उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कचहरी चौक, महराजगंज, महिसौड़ी, बोधवन तालाब समेत पूरे शहर में मार्च कर शराब बंदी के साथ शांति का संदेश दिया गया और माईकिंग कर लोगों को जागरूक भी किया गया।