मकराना के मंगलाना रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसके कारण ऑटो चालक अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। टक्कर के बाद अकरम ऑटो में ही फस गया लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।