आगर: आगर मालवा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र आईसेक्ट छावनी के द्वारा रोजगार मेले में कुल 57 आवेदकों का प्रारंभिक चयन ।
आगर मालवा, प्रधान मंत्री कौशल केंद्र आईसेक्ट छावनी के द्वारा जिला रोजगार कार्यालय आगर के सहयोग से आज जिला मुख्यालय आगर में आईसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र छावनी, आगर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया | रोजगार मेले में कुल 137 आवेदकों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया एवं इनमे से 57 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जाकर जॉब ऑफर किये गए ।