जौनपुर: कतर में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी 37 वर्षीय नसीम खान की कतर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार दोपहर हुए हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नसीम खान अपने भाई फहीम खान के साथ कतर में वाहन चालक का कार्य करते थे, जबकि छोटे भाई कलीम खान सऊदी अरब में चालक हैं।