गिरिडीह: खंडोली मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की धनबाद ले जाते समय मौत, सदर अस्पताल लाया गया
खंडोली मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल विकास कुमार की मौत धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। जिसके बाद शनिवार रात 10 बजे इसके शव को सदर अस्पताल लाया गया। शीतलपुर के रहने वाले अनिल राम और विकास कुमार शनिवार शाम खंडोली मोड़ के पास बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। घटना में पहले ही अनिल राम की मौत हो गई थी।