धौरहरा: ईसानगर थाना क्षेत्र में ऊच गांव और भरेहटा गांव के बीच ट्रक और मैजिक की आमने-सामने टक्कर, आठ लोगों की हुई मौत
लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एनएच-730 पर ऊंच गांव और भरेहटा के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर से सिसैया जा रही एक मैजिक वाहन और बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल। घायलों का इलाज जारी।