बांधवगढ़: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर महिला कांग्रेस का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
उमरिया में महिला कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया है। महिला कांग्रेस की जिला इकाई ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि चुनावी प्रक्रिया में सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिलना चाहिए और किसी भी प्रशासनिक हनन नहीं होना चाहिए।