देवघर: कास्टर टाउन के समीप एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने के क्रम में गैस टंकी हुआ लीकेज ,खाना बना रहा व्यक्ति हुआ जख्मी
नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन के समीप शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने के क्रम में गैस टंकी लीकेज हो गया जिसमें खाना बना रहा व्यक्ति झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।इस संबंध में जख्मी अरविंद कुमार ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में खाना बना रहा था तभी अचानक गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज हो गया।