नूरसराय: दहपर से श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन निकली गई भव्य झांकी, भक्ति धुनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु
नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर स्थित श्रीमद्भागवत कथा स्थल से कथा के छठे दिन शनिवार की सुबह 7:30 बजे के करीब भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। यह झांकी कथा स्थल से नारी शिव मंदिर तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शोभायात्रा के दौरान भगवान की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथावाचक के सान्निध्य में हजारों