साधुवाली के पास अज्ञात पिकअप चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के साधुवाली के पास अज्ञात पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जवाहर नगर थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि राधेश्याम ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसका पुत्र बाइक पर आ रहा था।