मऊरानीपुर: टोड़ीफतेहपुर में सावन के पहले दिन बड़ा हादसा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बाइकों की भिड़ंत में तीन श्रद्धालु घायल
झांसी के टोड़ीफतेहपुर में सावन के पहले दिन शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।