रामनगर: सिरकौली गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिरा, पराली में भीषण आग लगी, बड़ा हादसा टला
रामनगर तहसील अंतर्गत सिरकौली गांव में गेहूं के खेत में विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गयाजिससे पराली में भीषण आग लग गई।तेज हवा के कारण आग तेजी से कई बीघा खेतों में फैल गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान सभाजीत सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिया।