खगड़िया: खगड़िया बस स्टैंड के पास ट्रक से सीएनजी गैस रिसाव, घंटों जाम से लोगों में अफरा-तफरी
खगड़िया शहर के बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदे एक ट्रक से गैस का रिसाव होने लगा। गैस लीक होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर राहगीरों और दुकानदारों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। घटना के कारण एनएच-31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जिससे यातायात बाधित रहा।