मड़ियाहू: मिर्जापुर-जौनपुर हाइवे पर गंधौना गांव के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर से टकराया, ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त
गंधौना गांव के पास मिर्जापुर-जौनपुर हाइवे पर नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे ट्रक का अगला पहिया टूट गया। ड्राइवर मंजेश मिर्जापुर से ट्रक लेकर जौनपुर जा रहा था,तभी रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव के पास मिर्जापुर-जौनपुर हाइवे पर अचानक नीलगाय आ गई,चालक उसे बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया।