मड़ियाहू: मई में नाचने व वीडियो बनाने को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत के मामले में सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, SP ग्रामीण ने दी जानकारी
रामपुर इलाके के मई गांव में होली पर नाचने व वीडियो बनाने को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार नन्दलाल व धर्मराज के बीच हुई मारपीट में नंदलाल की तरफ से 9 लोग घायल हो गये थे। जिसमें से नंदकिशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।