मड़ियाहू: शिवपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में दोनो बाइक सवार 3 लोग घायल, इलाज के लिए CHC मड़ियाहूं भेजा
शिवपुर बाईपास पर स्थित एक ढाबा के सामने दो बाईकों में हुई भिड़ंत में दोनो बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए । नईबाजार भदोही निवासी व्यक्ति अपने साथ एक लोग को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी गुतवन जा रहे थे। तभी पीछे से मुकुंदपुर गांव का युवक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को CHC मड़ियाहूं भेजा