सांगानेर: चाकसू के एक निजी स्कूल में अचानक लगी भीषण आग, दो बाइक और अन्य उपकरण जलकर हुए राख, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
चाकसू में एक निजी स्कूल में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना स्कूल शुरू होने से पहले हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से स्कूल में रखे महंगे उपकरण, दो बाइक और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। चाकसू थाना इंचार्ज मनोहर लाल मेघवाल ने बताया- ये घटना पुलिस थाने के पीछे वार्ड-20 स्थित खातियों के मोहल्ले में एक निजी स्कूल की बिल्डिंग में हुई।