कोडरमा: 'किसान सारथी' ऐप से कोडरमा में बदलेगी खेती, घर बैठे मिलेगी कृषि विशेषज्ञों की सलाह
कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा की पहल पर कोडरमा में शुरू किए गए इस एप का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ना है. इसके जरिए किसान अपनी फसल, बागवानी, पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य और मौसम आधारित खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान सीधे विशेषज्ञों से प्राप्त कर सकते हैं.