भादरा के वार्ड 17 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत सेक्टर स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिला पर्यवेक्षक सीमा आर्या ने कुपोषण रोकथाम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार व बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जानकारी दी।