शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना पुलिस की तत्परता और सक्रियता से शनिवार को घर के सामने से लापता हुए 4 वर्षीय नाबालिग बालक को कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। जिसकी जानकारी मीडिया को आज रविवार साढ़े 7 बजे लगी है।