मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के गढ़वली गांव में होली के दौरान हुए विवाद में युवक को घर पर चढ़कर मारपीट कर किया घायल, युवक हुआ रेफर
शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे गढ़वली गांव में होली खेलते समय हुए विवाद में 27 वर्ष युवक अजय को गांव के ही 15 की संख्या में लोग घर पर चढ़ गए जिसमें तीन लोगों ने डंडे से प्रहार कर अजय को घायल कर दिया गंभीर अवस्था में अजय को कछवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां से डॉक्टरो ने मिर्जापुर रेफर किया मिर्जापुर से डॉक्टर ने वाराणसी के बीएचयू रेफर किया।