मंझनपुर: लूट करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल, मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती
कड़ाधाम पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, तमंचा, कारतूस, चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।