हरनावदाशाहजी कस्बे में छीपाबडौद मार्ग पर तेजाजी चौक से नई कोलोनी वाले रोड पर इन दिनों सुबह जलापूर्ति के समय सड़कों पर पानी बहता नजर आता है। सुबह के समय नलों से पीने का पानी भरने के दौरान कई लोग सड़क पर पानी बहा रहे हैं। इससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है।