रसूलाबाद: लालू के समीप बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसल में लगी आग, करीब 2 बीघा फसल जलकर हुई राख
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के इंदलपुर लालू गांव में अचानक बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया, जिससे पकी खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।जानकारी के अनुसार, लाल भगत पुलिया के पास स्थित एक खेत शुक्रवार शाम करीब चार बजे बिजली का तार टूटकर नीचे आ गिरा।